STORYMIRROR

neha chaudhary

Inspirational

4  

neha chaudhary

Inspirational

तू कभी ना डरना

तू कभी ना डरना

1 min
386

तुझे लाख मिलेंगे डराने बाले

पर तू कभी ना डरना 

ना करना बहस किसी से

बस मुस्कुराते हुए आगे बढ़ना

जिंदगी में मोड़ चाहें जैसा भी हो

 हर मोड़ पर तू सीखने की चाह रखना

तुझे लाख मिलेंगे डराने बाले

 पर तू कभी ना डरना ...........


परेशानियाँ आये जीवन में चाहें जितनी

हम हर बार कोशिश करेंगे उतनी

गर सफल ना भी हुआ तो क्या हुआ

तजुर्बा कुछ नया मिला है, ये सोच कर खुश होना 

तुझे लाख मिलेंगे डराने बाले

पर तू कभी ना डरना ...........


हर पग पर काटें बिछे हैं

हर दिन मिलेंगी चुनौतियाँ

गर सीखना है तो सिख प्रकृति से

काँटों में रहकर फूलों का खिलना

देने सबको किरण, सूरज का स्वयं जलना

अब बढ़ चल आगे पीछे कभी ना मुड़ना

तुझे लाख मिलेंगे डराने बाले

पर तू कभी ना डरना.........


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational