एहसास- पुरानी यादों का....
एहसास- पुरानी यादों का....
एक एहसास जगा ...
पुरानी कुछ बातों ,
पुरानी कुछ यादों का,
उन सभी कसमों का,उन सभी टूटे हुए वादों का।
जो देखा था सपना मिलकर हमने,
वो पल भर में बिखर गया...
ये ज़ख़्म-ए-दिल दिल फिर ठहर गया।
अंदर कौतूहल था...
छाई हुई थी बाहर खामोशी...
दफन हो गई वो सारी खुशी।
संग उसके यह फ़िज़ाएं भी बदल गए,
ना जाने जिंदगी की डगर ये किस ओर निकल गई।
कहीं गुम वो मनमीत है,
मीरा सी अब भी प्रीत है।
सपन वो अब टूट गया,
हमारा अपना ही हमसे रूठ गया।
लगता था वो जीवन साकार था,
वो ही उस जीवन का आधार था।
दाखिल था जो...
खो गया है वो...
जो कभी इस जीवन का संसार था।
वक्त दरिया की तरह फिसल गया,
वो भी कहीं दूर निकल गया।
वो जीवन कितना सलोना था,
टूटा हुआ है आज ऐसे...
मानो सिर्फ एक खिलौना था।
ज़हन में एक ये ही आस है,
आज फिर से उन लम्हों की तलाश है।
यादें ही बची हैं...
जी रहे हैं हम इन यादों के सहारे,
एहसास हुआ अब हमको,
जो मिलते नहीं...
हम तो हैं नदी के वो दो किनारे।
प्रेम बेतहाशा,बेइंतेहा,अनंत हुआ...
आज इस जीवन की एक कहानी का अंत हुआ।
