STORYMIRROR

Sanket Potphode

Abstract

3  

Sanket Potphode

Abstract

दुनिया

दुनिया

1 min
331

ये दुनिया अगर एक महफ़िल है

तो तुम रात बन जाओ,

अगर महफ़िल में हर कोई शामिल है

तो तुम उसकी बात बन जाओ,


ये दुनिया अगर एक ग़ज़ल है

तो तुम जज़्बात बन जाओ,

अगर हर कोई अपनी गा रहा है

तो तुम उसमें बरसात बन जाओ,


ये दुनिया अगर एक समंदर है

तो तुम एक नाव बन जाओ,

अगर हर कोई उसमे कश्ती डाले

तो तुम किनारे पर गांव बन जाओ


ये दुनिया अगर तूफ़ान है

तो तुम आसमान बन जाओ,

अगर हर कोई उसमे बेईमान है

तो तुम ईमान बन जाओ,


ये दुनिया अगर एक भूल हैं

तो तुम भगवान बन जाओ,

हर किसी से पूजा करवाने से पहले

तुम एक बार इंसान बन जाओ


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract