STORYMIRROR

दुआएँ

दुआएँ

1 min
26.5K


दिल चाहे मेरा, आज बार-बार,

दे दू मैं तुमको, दुआएँ हजार।


मम्मी की गुडिया पापा की जान हो,

'स्नेह'से बाँधे, वो डोर हो तुम,

देखे जो सपनें हो जाए साकार,

दे दू मैं तुमको, दुआएँ हजार।


सुरजसी चमकती रहो तुम,

फुलोंसी महकती रहो तुम,

पलपल महके, तुम हो वो बहार,

दे दू मैं तुमको, दुआएँ हजार।


मेरे आसमाँ की, नन्ही परी हो तुम,

बगियाँ की चहकती, चिडिया हो तुम,

जीवन में आए, खुशियाँ बेशुमार,

दे दू मैं तुमको, दुआएँ हजार।


ना हो कोई ग़म, खुश रहना हरदम,

ना हो कभी भी,आँखें तुम्हारी नम,

सबका मिले, तुमको लाड-दुलार,

दे दू मैं तुमको, दुआएँ हजार।


लक्ष्य को अपने, हासिल करना तुम,

दुनिया को, ये दिखलाना तुम,

जीवन में पाओ, सफलता अपार,

दे दू मैं तुमको, दुआएँ हजार ।


दिल चाहे मेरा, आज बार-बार,

दे दू मैं तुमको, दुआएँ हजार ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational