STORYMIRROR

संजय असवाल "नूतन"

Inspirational

4  

संजय असवाल "नूतन"

Inspirational

हिंदी :जन जन की आवाज

हिंदी :जन जन की आवाज

1 min
284

जन जन की आवाज है हिंदी

सभ्यता संस्कृति का साज है हिंदी।

सुदूर हिमालय से दक्षिण सागर तक

भारतीयों के दिलों का ताज है हिंदी। 


रस छंदों में डूबी हिंदी

सौंदर्य काव्यों से अलंकृत हिंदी

सब भाषाओं की संगनी हिंदी

सत्य सनातन की जननी हिंदी। 


एकता का सूत्र पिरोए हिंदी

दिल में सरगम गाए हिंदी

मौलिक, सरल स्वीकार्य सभी को

जन जन तक पहुँच बनाये हिंदी। 


मानव कल्याण जिसका लक्षित हो

जो सदा पुष्प सा प्रस्फुटित होती हो

प्रज्वलित कर ज्ञान के उद्ग्गम को 

जो अज्ञानता को नित हरती हो।


यही हिंदी हमारी राजभाषा है

माँ भारती का जो वंदन है

सौहार्द प्रेम का वो पाठ पढाये

हर भारतीय करे उसका अभिनंदन है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational