STORYMIRROR

Aishani Aishani

Abstract

4  

Aishani Aishani

Abstract

दर्पण तू बता...

दर्पण तू बता...

1 min
223

दर्पण के समक्ष खड़ी

सवाल करती है

ये जो मुझ सा तुममे दिख रहा

आख़िर कौन है वो..?? 

वो जो ख़ुद से

इतना जता रही दुलार


क्या सचमुच 

इतना चाहती है 

वो ख़ुद को...? 

गुम गए हैं काले घने केश 

बिखरे उजड़े श्वेत केशों के पीछे

ये जो झुर्रियों के पीछे

कोई छुपा बैठा है वर्षों से


क्या मैं उसे जानती हूँ... 

दर्पण तू जानता है 

क्या उसे..? 

तू बता 

हर रोज वो आती है 

क्या ऐसे ही..? 

क्या पाया 


क्या क्या खोया

कितना चाहा स्वयं को

दर्पण यूँ ना छुपा

तू जानता है उसे 

दर्पण तू बता..?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract