.. दर बदर करके..
.. दर बदर करके..
हमने रक़्खा जो गुल मुहर करके
दिल वो टूटा था आह भर करके
ज़िंदगी तू भी थक गयी होगी
बारहा मुझको दर बदर करके
चाँद भी अपने घर गया अब तो
हम भी लौट आये हैं सफ़र करके
तूने जलवों में ऐसे उलझाया
जान छूटेगी अपनी मर करके
आजकल नींद भी नहीं आती
मर ही जायें न याद कर करके
रात कटती है रोज़ जग जग कर
तुम गए कैसा ये असर करके
हादसा ऐसा कुछ हुआ ‘दीपक’
ख़ुद मिले ख़ुद को दर बदर करके
