STORYMIRROR

Shweta Chaturvedi

Classics

3  

Shweta Chaturvedi

Classics

दिवाली

दिवाली

1 min
396

हर घर में हो जाए रोशनी 

बिखरे ख़ुशियों का प्रकाश

सर पर लादे बड़ा टोकरा 

मिट्टी के दीये लाया कुम्हार।


ले कर पुष्प गेंदे व गुलाब 

बाँधे हर चौखट बंधनवार, 

रंग बिरंगी सजी रंगोली 

ख़ूब मना दिवाली त्योहार।


नये कपड़े, चूड़ियाँ, हार 

सबके लिए ढेरों उपहार 

कर पूजन माँ लक्ष्मी, गणेश का 

हुए नतमस्तक हम बारम्बार।


हर चेहरे पर आयी मुस्कान

चली फुलझरी और अनार 

लिए उमंग संग परिवार

ख़ूब मना दिवाली त्योहार। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics