STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Classics Inspirational Others

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Classics Inspirational Others

स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद

1 min
229

भारत के युवा ओज

तेज का विश्व चमत्कार 

सन अठ्ठारह सौ तिरानवे ग्यारह

सितम्बर है गवाह।।


सन्यासी बैरागी का सत्य

सनातन का आवाहन नित्य निरंतर

राम कृष्ण का शिष्य युग

चेतना जागृति कि संस्कृति

संस्कार ।।


युवा जोश ऊर्जा उत्साह

भारत की माटी के कण कण की

गौरव गाथा की पहचान।। 


गुरु शिष्य की मर्म मर्यादा का

प्रामाणिक प्रमाण ।।

आत्मा से परमात्मा की जीवन

यात्रा का सत्य सत्यार्थ।।

अर्थ काम मद मोह जन्म

जीवन का याथार्त आनंद का

नंद विवेका परम प्रकाश।।


माँ की महिमा मां काली का

वरदान ओजश्वी तेजश्वी युवा

जागृति जांगरण का युग शंखनाद।।


विजयी विजेता पराक्रम पुरुषार्थ

युवा मौलिक मूल्य का आवाहन

विवेकानंद क्रांति कर्म धर्म प्रवाह।।


युग दृष्टा चैतन्य चेतना जीवन

मूल्य की परिभाषा युवा शक्ति

सम्बर्धन की प्रेरक प्रेरणा 

राष्ट्र समाज का अंदाज़ आवाज़

वर्तमान।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics