STORYMIRROR

Vasundhara Chaudhary

Abstract Classics Inspirational

3  

Vasundhara Chaudhary

Abstract Classics Inspirational

प्यारा भारत देश है मेरा

प्यारा भारत देश है मेरा

1 min
120

प्यारा भारत देश है मेरा,

प्यारा भारत देश है।

लाखों नदियां बहती इसमें,

जीवन का संदेश है।


चारों ओर खड़े यहा पर्वत,

अडिग हिमालय एक है।

कितने ऋषि मुनि जन्मे यहां पर,

तपोभूमि भी एक है।


सभी और फैली हरियाली, 

लाती जीवन में खुशहाली।

भांति - भांति के पक्षी उड़ते,

खुले गगन में सांसें भरते।


सभी जाति धर्मों वाले हैं,

सबका भारत एक है।

ऐसा प्यारा देश है मेरा,

प्यारा भारत देश है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract