STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

4  

Kawaljeet GILL

Romance

दिल से पूछो कभी...

दिल से पूछो कभी...

1 min
356

अपने दिल से क्या पूछे हम ये तो कब से तुम्हारे पास है,

मेरे पास जो दिल है वो तो तुम्हारा है जो मेरी कही हर बात मानता है,

उससे हम जो कह देते है कि दिन है तो वो रात को भी दिन मानता है,

मेरी एक आवाज़ पर वो मेरे करीब होने का एहसास करवाता है,


अपना दिल तो हम कब का तुझको दे चुके सवाल उससे करें तो कैसे करें,

चाहकर भी हम इस दिल को तोड़ नही सकते तुझे चोट दे नही सकते,

दिल जो तुमने हमारा चुराया न होता अपना बनाया ना होता तो,

उसको तोड़ के टुकड़े हज़ार कर लेते और कभी ना जोड़ते,


तेरे दिल से हम कोई सवाल भी नही करते क्योंकि सोच समझकर हमने प्यार किया था,

वो कसमे वो वादे हमारे आज नही तो कल सच हो ही जायेंगे,

इस जहाँ में अगर ना मिल पाए तो शायद उस जहाँ में मिलन हो जाये,

प्यार हमारा भी रहेगा शायद अधूरा अधूरा ये सवाल हम पूछें तो पूछें कैसे ????


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance