STORYMIRROR

Alka Bhatnagar

Tragedy Inspirational

4  

Alka Bhatnagar

Tragedy Inspirational

दिल में मेरे आज भी हो

दिल में मेरे आज भी हो

1 min
230

आप बहुत दूर तो चले गए हो

पर दिल के करीब मेरे अभी भी हो

ना जाने कौन से देश चले गए हो

पर दिल में मेरे आज भी हो


बात किए चाहे साल बीत गया हो

पर हर पल की हर याद में आप आज भी हो

बहुत कुछ सीखा आपसे

आज भी हर सीख हर मोड पर साथ है मेरे

बहुत सी यादें बनाई हमने


आज भी हर याद मेरी हर याद में 

वो कविता सुनना और सुनाना 

वो कॉफी के कप के साथ पुरानी बातें सुनाना

हर बात पर आपका तारीफ करना

हर छोटी छोटी बात पर आपसे सलाह लेना

हर तनावपूर्ण स्थिति को


पल में सुलझाना

आपका मुझसे बेहद प्यार 

आज भी मेरे दिल में हैं 

आप बहुत दूर तो चले गए हो

पर दिल के करीब मेरे अभी भी हो


ना जाने कौन से देश चले गए हो

पर दिल में मेरे आज भी हो

अब तो ना लिखने का मन होता है

आप सुनने के लिए पास हो ही नहीं 

अब ना कॉफी का मन होता है


आप पीने के लिए साथ हो ही नहीं 

याद तो बहुत आते हो

पर बताने के लिए आप हो ही नहीं 

पर आप जहाँ भी हो

मेरे दिल के बहुत करीब हो

आप बहुत दूर तो चले गए हो


पर दिल के करीब मेरे अभी भी हो

ना जाने कौन से देश चले गए हो

पर दिल में मेरे आज भी हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy