STORYMIRROR

dipa sharma

Romance Fantasy Others

3  

dipa sharma

Romance Fantasy Others

दिल की आवाज

दिल की आवाज

1 min
146

सुनो कभी इस दिल की आवाज तो आवाज तुम भी लगाना

प्यार का गुलदस्ता ना सही बस मुस्कान का गुलाब खिलना

दबाओ नहीं दिल की आवाज इसकी बातों पे जरा गौर करो

गर पाना ये मुझे चाहे तो थोड़ा बहुत प्रयास तुम भी तो करो

गर संजोना मुझे चाहो तो ये आसान सा काम करना

आधुनिक प्रेम का पाठ नहीं कच्चे घागे में मोती सी पिरोना

निखारना जो चाहो मुझे तो ये आसान सा काम करना 

अपने आँगन की मिट्टी में मुझे प्रेम की तुलसी सी बोना

बातें जो गर करनी हो मुझसे तो अपनी आँखें बंद कर लेना

अपनी धड़कन के तरानों में मेरी धड़कन के भी गीत सुनना

हर वक्त चलूँ मैं तुम संग जैसे चले श्वास इस देह के संग

है साथ हमारा ऐसा जैसे साथ हो दिया का बाती के संग।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance