STORYMIRROR

Ajay Gupta

Abstract Children

3  

Ajay Gupta

Abstract Children

धरा का आभूषण

धरा का आभूषण

1 min
162

जो मैंने एक पौधा लगाया 

दे पानी उसको मन हर्षाया

धरा ने नव आभूषण पाया

था वह अभी लघु रूप, 

पत्तियाँ उसकी सुकुमार 

हवा के झोंके झूला पर बैठाते 

हम भी पानी उसे पिलाते 


कुछ ही वर्षों में वह वृक्ष बना विशाल 

बसंत ने भरा मंजरी से उसका आँचल 

चिड़ियों ने ले आश्रय उस तरु का 

खग शिशु के कलरव से गूंजे मेरा अंचल 

कुछ भी दिन में छोटे फल भी आए 

मिले राहगीर को छाया और फल मेरे मन हर्षाये


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract