STORYMIRROR

Neha Saxena

Inspirational

4  

Neha Saxena

Inspirational

देश प्रेम में विभोर

देश प्रेम में विभोर

1 min
28

स्वतंत्रता दिवस है देखो आया

लाल किले पर ध्वज फहराया

बच्चे, बूढ़े, जवान सभी को

देश प्रेम में विभोर है पाया।


लाल किले की शोभा निराली

चारों ओर फैली खुशहाली

देख तिरंगा प्रफुल्लित है मन

ढोल, नगाड़े, नृत्य, गीतों के संग।


याद हैं आते स्वतंत्रता सेनानी

जिनके कारण ही आजादी पाई

खुल कर स्वांस हम ले पा रहे हैं

जिन्होंने कल अपनी स्वासें गवाई।


प्रधानमंत्री देश के गौरवान्वित होकर

लाल किले पर ध्वज फहराते

जन गण मन की धुन को सुनकर

मंत्रमुग्ध सा जन जन को पाते।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational