STORYMIRROR

Neha Saxena

Others

4  

Neha Saxena

Others

बसंत ऋतु

बसंत ऋतु

1 min
11

सम्पूर्ण ऋतुओं में श्रेष्ठ ऋतु

बसंत ऋतु अब आई है

माँ शारदा की कृपा भी बरसे

आलौकिक छटा बिखराई है।


पृथ्वी पुनः हो चली प्रफुल्लित

नव कोपल प्रस्फुटित हो आई हैं

हरियाली बिखर गई चहुँ ओर 

सरसों भी बहार ले आई है।


पुष्पों की सुगंधित महक उड़ रही

तितलियां मधुपान को आईं हैं

मधुकर भी भ्रमणशील हैं

चहुँ ओर उमंग ले आई है।


ज्ञानदायनी वीणावादिनी 

देने आशीष को आईं हैं

करें अर्चना पूजा हर कोई

गृह ज्ञानप्रकाश ले आईं हैं।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन