देश को करते सलाम
देश को करते सलाम
मेरा देश मेरी आन बान शान!
इसका मुझे हो रहा है बड़ा मान!!
प्राचीन देश की यह संस्कृति है!
सम्पन्न अद्भुत इसकी प्रकृति है!!
कल-कल नदियां बहती रहती है!
धरती पर फैली कलियाँ हरियाती है!!
विशाल मातृभूमि की ममतामई जन्नत!
अपने देश के लिए मानते हैं हम मन्नत!!
समर्पित किया जिन्होंने अपनी जवानी!
हाथ में तिरंगा थामे चल दिए बलिदानी!!
गाथा उन वीरों की बनी बहुत अनोखी!
सलाम करते हम उनके जोश और शोखी!!
सम्मान भारत का सदा मिलकर करें हम!
प्यार स्नेह से आपस में उठाकर चले कदम!!
