STORYMIRROR

डॉ दीप्ति गौड़ दीप

Abstract

2  

डॉ दीप्ति गौड़ दीप

Abstract

देश हमारा स्वाभिमान है

देश हमारा स्वाभिमान है

1 min
370

भारत देश महान है,

भारत मेरी जान है।

भारत के सदके में मेरा,

जानो-दिल कुर्बान है।


भारत भूमि गौरवशाली,

राम-कृष्ण भगवान की।

ईसा, मूसा, नानक, गौतम,

महावीर भगवान की।

शूर वीर बलवानों का

यही जन्म स्थान है।


हर मज़हब के फूल खिले हैं,

भारत के गुलदान में।

प्रेम, मुहब्बत, भाईचारा,

देखा हर इंसान में।

मिली-जुली तहजीब यहां,

मानव एक समान है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract