STORYMIRROR

Laxmi Tyagi

Tragedy Inspirational Others

4  

Laxmi Tyagi

Tragedy Inspirational Others

डूबता सूरज

डूबता सूरज

1 min
30

डूबता सूरज संदेश देता यही ,

जो आया है, कल जायेगा भी ,


डूबता सूरज देता संदेश यही ,

नए उजियारे संग, कल फिर आऊंगा। 

ठहर गया हूँ, तनिकभर, नवजीवन ले आऊंगा। 


डूबता सूरज सिखलाता यही ,

मैं उगता भी शान से हूँ ,

और डूबता भी अभिमान से हूँ। 

सबके लिए नवजीवन लेकर आता हूँ।

उसी शान से'' जीवनचक्र'' निभाता हूँ। 


डूबता सूरज ,बतलाता यही ,

यदि डूब गया, अँधियारा निश्चित है। 

घबराना मत प्यारे !उजियारा भी निश्चित है। 


डूबता सूरज बतलाता यही ,

कर्म किये ,जीवनभर अच्छे ,

डूबने पर भी ,लोग तुझे देखने आयेंगे ,

तेरी शान में ,तेरे इर्द -गिर्द मज़मा लगाएंगे।

तू जीवनदायक है ,तू दाता है ,तू फिर आएगा  

तू थक गया तो क्या ?तेरी शान में ,फिर से सर झुकायेंगे।  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy