Day-28 आजादी (स्वतंत्रता)
Day-28 आजादी (स्वतंत्रता)
अमृत महोत्सव आजादी का मिलकर मनाएं
भारत की आज़ादी का परचम लहराए
वीर जवान हुए शहीद उनके बलिदान को याद किया जाएँ
आजादी के परवानों के करतब सुने सुनिए, चलो अमृत महोत्सव मनाएं
पंद्रह अगस्त गौरव शाली दिवस के रूप मनाएं
भारतीयों ने कर दिया था अंग्रेजों को भागने पर विवश ये जीत याद रखी जाए
आजादी के अमृत महोत्सव का अनूठा उत्सव मनाएं
भारत माता की जय जय कार कर जीत का जश्न मनाएं
यह महोत्सव देश के लिए त्याग,और बलिदान का इसलिए मनाएं
यह महोत्सव देश भक्ति की भावना के अनुराग का एसी प्रेम भावना देश में बरकरार रखी जाए
हम वीरों के बलिदान को करते सदा स्मरण
भारत माता की खातिर जो लड़ गए आजादी का रण
देश भक्ति के नारों से गुंजित आसमान हो जाए
माँ भारती रहे स्वतंत्र ये हर युवा का अरमान हो जाए
देश के वीरों को करते सदा नमन
भारत देश रच रहा उन्नति के नित नए आयाम
भारत करे विकास दुश्मन ना तोड़ पाए भारत का अभिमान
यू ही नहीं आजादी की कीमत चुकाई
आजादी पाने में लाखो लोगों ने अपनी जान गंवाई
याद करे उन बलिदानों को झुककर शीश नवा ये
बने आत्म निर्भर दुनिया में एक विकसित भारत देश सा सितारा चमक जाए
कुदरत को भी आजादी में पीड़ा क्या भाए
छेड़छाड़ जब कर्ता मानव प्रकृति तांडव रूप दिखाए
मुक्त करे पिंजरे से पंछी उड़कर नभ तक जाए
तोड़कर गुलामी की जंजीर को हर जीव,हर इंसान स्वतन्त्र जीवन यापन कर पाए
रहे आत्म निर्भर हर इंसान, ना गरीबी का नाम हो एसा विकसित भारत देश बनाए
रहे सुशोभित देश चारों ओर सुख शांति देश सेवा कर अपना जीवन सफल बनाए
देनी पड़ जाए देश हित अपने प्राणों की आहुति एसा अमर देश का सिपाही कहलाए!
