महिलाओं की शक्ति और सम्मान,
देता उन्हे एक अलग ही अभिमान ,
उनकी वीरता और साहस,
देता उन्हे एक नया आभास |
समर्पित महिला दिवस उनके नाम,
जिन्होंने दिखलाये अनोखे काम ,
माँ, बहन, बेटी और पत्नी बनकर ,
हर एक रूप में उनका हुआ नाम |
उनकी कहानियों में छुपा है जीने का सच,
उनकी मजबूती से हर कोई जाता बच ,
चाहे जितनी भी मुश्किलें आयें आगे,
उनकी आवाज के आगे दिल जाता नच |
समर्थ, सहानुभूति, साहस, और भक्ति ,
हर एक महिला में बसी है अद्भुत शक्ति ,
उनके बिना यह संसार है अधूरा ,
उनकी ताकत ही सबको करती पूरा |
महिलाओं की आवाज हमेशा ऊँची उठाओ,
उनकी महिमा को एक सार्थक पहचान दिलाओ ,
चमकेगी यह धरा जब हर महिला आगे बढ़ेगी ,
अपने सपनों को साकार कर नाम रोशन करेगी |
"हे महिलाओं , चलो आगे बढ़ो ,
अपनी आवाज को फिर से बुलंद करो ।"
यही संदेश है " महिलाओं की आवाज का जश्न " का,
जिसमे आओ सब मिलकर श्वास भरो ||