STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Tragedy

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Tragedy

“चिकनी -चुपड़ी बातें”

“चिकनी -चुपड़ी बातें”

1 min
16


बस बहुत हो चुकी

चिकनी -चुपड़ी बातें सुनकर

आमूल परिवर्तन

का शंखनाद गुँजेगा

सब के अंगों में वस्त्र होंगे

कोई भूखा नहीं रहेगा

किसी के बच्चे खुले आसमान तले

ना बिलखेंगे

शिक्षा के दीपक से

सारे घर चमकेंगे

शहर ,गाँव और पर्वतीय क्षेत्रों में

विकास के सुर गूँजेंगे

नारियों की सुरक्षा ,समानता और

सम्मान की रक्षा होगी

हर हाथ को काम मिलेगा

बेरोजगारी को खत्म करेंगे

विकास के मापदण्डों पर

पर्यावरण को नहीं मिटने देंगे

किसानों को अपना हक दिया जाएगा

कार्बन -उत्सर्जन नहीं होने देंगे

सब धर्मों को समान सम्मान मिलेगा

सहिष्णुता ,प्रेम और भाईचारा

का मंत्र गुंजेगा

सब दिशाओं में शांति के राग

गुनगुनाए जाएंगे

पर सब बातें खोखली

बनती जा रही है

इतिहास बदलने की बातें की जा रही है

बस बहुत हो चुकी

चिकनी -चुपड़ी बातें सुनकर !!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy