STORYMIRROR

Deepshikha Nathawat

Abstract Fantasy Inspirational

4  

Deepshikha Nathawat

Abstract Fantasy Inspirational

छोटी सी दुनिया

छोटी सी दुनिया

1 min
367

मेरी इस छोटी सी दुनिया में ना तेरा हो ना मेरा हो.. 

प्यार से भरा हो संसार वहाँ खुशियों का बसेरा हो


मेरी इस छोटी सी दुनिया में ना गोरा हो ना काला हो

जो भी हो बस सच्चा हो और प्यार निभाने वाला हो


मेरी इस छोटी सी दुनिया में ना जात हो ना पात हो

बुरी संगत से दूर रहे सब बस मानवता की बात हो


मेरी इस छोटी सी दुनिया में नुकसान हो ना नफा हो

बिना स्वार्थ के रिश्ता निर्वाह हो प्रेम में सिर्फ वफा हो


मेरी इस छोटी सी दुनिया में ना कहना हो ना सुनना हो

तेरा साथ हो हाथों में हाथ हो हर जन्म तुझको चुनना हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract