STORYMIRROR

Kamal Purohit

Abstract

3  

Kamal Purohit

Abstract

ग़ज़ल

ग़ज़ल

1 min
151

बेतहाशा खुशी के पलों के लिए।

ज़िंदगी जी रहे कुछ क्षणों के लिए।


ये कदम चल पड़े हैं नई राह पर।

खोज करने नए रास्तों के लिए।


बंद दहलीज धोखों के कारण हुई,

जो खुली थी कभी दोस्तों के लिए।


यूँ भी कुछ लोगों के साथ होता रहा

जीते मरते रहे चाहतों के लिए।


लौट कर ख़्वाब से खुद को पाया "कमल"

खो गए थे वहाँ हम ग़मों के लिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract