STORYMIRROR

Dr.Deepak Shrivastava

Abstract

4  

Dr.Deepak Shrivastava

Abstract

छोटे बच्चे

छोटे बच्चे

1 min
379

छोटे छोटे बच्चे

स्कूल जाते

माँ बाप सुबह सुबह

उनको उठाते

कच्ची नींद में जगते

आँखों को मलते

रोते जाते


करते नु नु ऊ ऊ

कुछ छी छी जाते

कुछ नहीं जाते

कुछ नहाते कुछ

हाथ मुँह धोकर

ड्रेस पहनते

रोते रोते


नास्ता करते

कभी ब्रेड

कभी बिस्कुट खाते

दूध पी पी की रट

माँ बाप लगाते

स्कूल लेट हो रहे हे


कहते जाते

जैसे तैसे बच्चे

रोते गाते

माँ बाप की इच्छा

पूरी करते जाते

बेग, बॉटल लेते


माँ बाप दादा दादी

को बाय बाय करते 

स्कूल की

राह पकड़ते

कोई बस कोई कार

कोई कैसे

जाम में फँसते

पार करते


स्कूल पहुँचते सुबह 

कुछ देरसे

कुछ जल्दी

क्लास में बैठते

मेम को गुडमॉर्निंग

करते चह चहाते

क्या पढ़ा क्या नहीं 

आधे सोते जागते


क्लास पूरी करते

स्कूल का समय

पूरा करते स्कूल

से वापस

घर को आते।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract