STORYMIRROR

Ashfia Parvin

Abstract Others

3  

Ashfia Parvin

Abstract Others

बुरे आत्माओं का जन्म

बुरे आत्माओं का जन्म

1 min
463

जब उसका खास उसे ना समझे 

जब माता पिता उसे ना समझे 

जो गुनाह ना करके कसूरवार बन जाए 

जब सारी दुनिया बेवजह उसका खिल्ली उड़ाए 

जब उसे प्यार करने या समझने वाला हो कर भी ना हो 

जब प्यार में उसे धोका मिले 

तब बुरे आत्माओं का जन्म होता हैं। 


जब उसका सच को भी झूठा साबित करें दुनिया वाले 

जब अच्छाई करते हुए भी लोग उसमें दोष ढूँढे 

जब भूख और गरीबी के कारण चोरी करना पड़े 

जब मजबूरी में गलत काम करने लगे 

जब कोई बच्चा अनाथ हो जाता हैं 

जब कोई गलत संगति में पड़ जाता है 

तब बुरे आत्माओं का जन्म होता है। 


उस बुरे आत्माओं का नाम, हम बखूबी जानते हैं 

उसे हम आतंकवादी के नाम से जानते हैं 

उसे हम डाकू के नाम से जानते हैं 

उसे हम माओवादी के नाम से जानते हैं 

और ना जाने कितने नाम से जानते हैं 

और भी हजार वजह हैं ऐसा बनने का 

ऐसे ही बुरे आत्माओं का जन्म होता हैं। 

  

           


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract