STORYMIRROR

Rampratap Bishnoi 29

Comedy Romance Fantasy

4  

Rampratap Bishnoi 29

Comedy Romance Fantasy

बसंत पंचमी

बसंत पंचमी

1 min
209

आज वसंत पंचमी का शुभ दिन है आया,

माता शारदा, सेवक को कुछ ज्ञान दे दो !

अंधेरा दूर कर दो, इस अज्ञानी जीवन से,

ज्ञान प्रकाश का, छोटा सा सामान दे दो !

आज वसंत पंचमी का …….


तेरे चरण कमलों में, ज्ञान भण्डार पड़ा है,

अपने चरण रज की, एक पहचान दे दो!

राष्ट्र सेवा, मैं करना चाहता हूं कलम से,

लेखनी रुके नहीं, सामान्य वरदान दे दो !

आज वसंत पंचमी का………….


आंसू हर लो मैया, इस सेवक जीवन से,

सांस की खातिर, थोड़ी सी मुस्कान दे दो !

करूंगा आजीवन मैं, तेरे कमल की सेवा,

अपना कोई छोटा मोटा सा निशान दे दो !

आज वसंत पंचमी का…………


ଏହି ବିଷୟବସ୍ତୁକୁ ମୂଲ୍ୟାଙ୍କନ କରନ୍ତୁ
ଲଗ୍ ଇନ୍

Similar hindi poem from Comedy