STORYMIRROR

AVINASH KUMAR

Romance

4  

AVINASH KUMAR

Romance

बस तू ही नजर आए

बस तू ही नजर आए

1 min
220

मेरी निगाह में ऐसे तो बस जाए

जिधर देखूं बस तू ही नजर आए


तेरी नजरों में जो खोया हो

तू ही बता दे वो अब किधर जाए


ये पपीहा तेरे प्यार का प्यासा है

बनके घटा इस पर तू बरस जाए


कितना बेचैन है दिल तेरे खातिर

तेरे दिल को भी ये खबर जाए


यूं ही बैठी रहो तेरा दीदार करूं

और ऐसे ही सारी उम्र गुजर जाए


मैं तुम्हें याद करूं शामो-शहर

मेरी यादों का भी तुझ पर असर आए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance