STORYMIRROR

Komal Tandon

Comedy

4  

Komal Tandon

Comedy

बर्फ की बारिश

बर्फ की बारिश

1 min
368

बर्फ की बारिश का नजारा बड़ा प्यारा है, 

इसका प्रत्यक्ष आनन्द उठाना यही उद्देश्य हमारा है। 

अड़ गई जिद पर पति को पटाया, 

नैनीताल का टिकट जल्द से जल्द बुक कराया। 

स्वप्न हुआ साकार जब देखी बर्फ की बारिश , 

बड़ा ही दिलकश व खूबसूरत नजारा था। 

अब क्या कहें, कि अति हर चीज की होती है बुरी ,

बर्फ की बारिश में फँसे हम हुई वो दुर्गति । 

राह में बर्फ ने ऐसा छकाया ,

होटल तक वापस पहुँचने में पसीना आया। 

ठंड से जमें नहीं बस यही गनीमत थी,

वरना अच्छी खासी हमारी फजीहत थी । 

रास्ते में बर्फ जम चुकी थी , मार्ग बंद था , 

दूर दूर तक न कोई रहने की जगह, न भोजन का प्रबंध था। 

पूछो न कैसे गिरते पड़ते जान बचाई , 

लौट के वापस घर को आई और अब कसम खाई ।

नहीं देखनी बर्फ की बारिश दोबारा ,

सबसे अच्छा उत्तर प्रदेश में लखनऊ हमारा ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy