STORYMIRROR

Shalini Dikshit

Romance

3  

Shalini Dikshit

Romance

बोलो जल्दी

बोलो जल्दी

1 min
279

बोलो क्या कहते हो, 

मन भर गया तुम्हारा?

ठीक है फिर हम भी जी लेंगे,

भरे मन, बिन तुम्हारे।


बोलो क्या ज्यादा भाव, 

दे दिए हमने तुमको?

तभी तुम चल दिये,

बे भाव कर के हमको।


बोलो क्या तुम रह लोगे

बिन बोले हम से?

ठीक है फिर हम भी,

सह लेंगे सब कुछ बिन बोले तुम से।


बोलो क्या अब कुछ भी,

याद नही तुमको?

ठीक है फिर दुआ करना,

न याद रहे कुछ भी हमको।


बोलो क्या तुम 

इतने नादान हो?

ठीक है फिर हम भी तो,

शैतान से कम नही।


तुम जानते तो हो

अच्छी तरह हमको।

गला न दबा देंगे

गर न बोले हमसे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance