STORYMIRROR

Shalini Dikshit

Inspirational

4  

Shalini Dikshit

Inspirational

सफेद रंग

सफेद रंग

1 min
23


शीतल चांदनी के जैसा सफेद रंग

जीवन को शीतलता प्रदान करता रंग।

जीवन में दुःखो की उष्णता के पलों में

मन को शांति की शीतलता प्रदान करता

सफेद रंग।

सातों रंग की भावनाओ को

अपने मे समाहित किये हुए सफेद रंग।

सभी तरह की भावनाओ को

खुद में समेटे रखने वाली आत्मा का रंग

आत्मा को किसी ने नही देखा 

पर आत्मा की पवित्रता की तुलना

हमेशा सफेद रंग से की

चांदनी सी शीतल आत्मा को

परिभाषित करता हुआ सफेद रंग।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational