STORYMIRROR

Janvi Choudhury

Tragedy Classics Inspirational

4  

Janvi Choudhury

Tragedy Classics Inspirational

बोल मैं तुझे क्या पुकारूँ

बोल मैं तुझे क्या पुकारूँ

3 mins
322

है नाथ जो बंसी लिए नीले रंग में खड़े हैं,

जिनकी चर्चा चारो लोक में है, वह नाथ कौन है।


नाथ ने कहा क्या कहुँ जिनके सहस्त्र नाम है,

जिनका अवतार तुम्हारे ये नाथ भी है।


जब जाना तो समझा है,

फिर भी एक सवाल हमेशा है,

तुझे मोहन कहुँ के गिरधर कहुँ, बोल मैं तुझे क्या पुकारू ....


जो नंगेकदम चले गायों के पीछे और गाएं चले उनके आगे,

गायों के भाग कितने उच है जो मोहन उनके पीछे संरक्षक है तू,

तुझे गोपाल कहुँ के गोविन्द कहुँ, बोल मैं तुझे क्या पुकारू ....


कभी गोपियों के घर मटकी फोड़े और सबको माखन देके तू आखिर में खाये,

तो कभी गोपियों के संग रास रचाये,

तुझे लीलाधर कहुँ के सर्वेश्वर कहुँ , बोल में तुझे क्या पुकारू ...


गोवर्धन उठाके जो सबकी रक्षा की वह है तू,

नन्दलाल पुत्र श्यामा कहुँ के क्या कहुँ,

तुझे गोवर्धन गिरधारी कहुँ के सर्वेश्वर कहुँ , बोल मेैं तुझे क्या पुकारू...


बाहु से प्रकट हुए माँ लक्ष्मी, माथे से प्रकट हुए है नाथों के नाथ प्रभु भोलेनाथ,

और नाभि से जन्मे हुए है प्रभु ब्रह्मा,

तुझे पदमाहस्ता कहुँ के पद्मनाभ कहुँ , बोल में तुझे क्या पुकारू ....


दयालता से अहिम है तू,

ज्ञानता से परिपूर्ण है तू,

तुझे नारायण कहुँ के बालगोपाल कहुँ , बोल मैं तुझे क्या पुकारू ....


पूतना और कंस का बध कर तूने हम सबको साहस दिया,

देवकी से जन्म होके तुमने यशोदा के पुत्र कहलाया,

तुझे देवक़ीनन्दन कहुँ के यशोदालाल कहुँ, बोल में तुझे क्या पुकारू ....


यमुना तट पर बैठ बंसी बजैया,

काले रंग में भी चमक लाने वाले मेरे कृष्ण कन्हैया,

तुझे मुरलीधर कहुँ के केशव कहुँ, बोल मैं तुझे क्या पुकारू ....


माता लक्ष्मी के प्रियपति हो तुम, मयूर पँख लगाने वाले गोपाल हो तुम,

नयनों से पूरा सृष्टि नज़र आता है, वैकुंठ में रहने वाले वैकुंठ वासी हो तुम,

तुझे वैकुंठनाथ कहुँ के कमलनाथ कहुँ, के मयूर कहुँ, बोल में तुझे क्या पुकारू ....


भक्ति में मीरा जैसे जोगनिया है, दोस्ती में सुदामा जैसे दोस्त पाया है तू,

प्रेम में राधा जैसी प्रेमिका है, भक्तों में हनुमान जैसे वीर पाया है तू,

हर गुन से परिपूर्ण निर्गुण कहुँ के नारायण कहुँ, बोल में तुझे क्या पुकारू ....


कृष्ण होके द्वापर में तुमने हमें प्रेम का अर्थ समझाया,

ट्रेत्या में श्री राम बनके तुमने हमें मर्यादा पुरुष का धर्म बतलाया,

राधिका के कृष्ण कहुँ के सियावर के रघुवीर राम कहुँ, बोल मैं तुझे क्या पुकारू ....


धर्म के खातिर 16,000 गोपियों से विवाह किये,

और नियम अनुसार रुक्मणी, जाम्बवंती और सत्यभामा से

विवाह किये मगर दिल में केवल राधिका ही बस्ती है,

अवयुक्त कहुँ के कन्हैया कहुँ, बोल मैं तुझे क्या पुकारू ....


अपने भक्त प्रहलाद के लिए तुमने अपना नर्सिंग रूप धारण किया,

दोस्ती में सुदामा को बिठाया सिंघासन में और खुद निचे बैठ उनकी सेवा की,

दयालु कहुँ के सुदामा सखी हरी कहुँ, बोल में तुझे क्या पुकारू ....


द्वारका के पति द्वारकाधीश है तू,

धर्म के संरक्षक महाभारत के कुरुक्षेत्र में अर्जुन का पार्थसारथी है तू,

द्वारकापाती कहुँ के धर्माध्यक्षा कहुँ , बोल मैं तुझे क्या पुकारू ....


अंत आत्मा नहीं वह अनंत परमात्मा है तू,

सबके नाथ तू वह हरिनाथ है तू,

नाथों के नाथ जगन्नाथ कहुँ के अनंत प्रभु श्री विष्णु कहुँ, बोल मैं तुझे क्या पुकारू ....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy