STORYMIRROR

neha chaudhary

Romance

4  

neha chaudhary

Romance

बो दिन आज भी याद आये

बो दिन आज भी याद आये

1 min
331

तूने मुझे जिंदगी दे दी,

तुझी से है मेरी सारी खुशी

तेरा बो धीमे से मुस्कुराना

मेरे पास आकर, मीठा सा गाना, गाना

तेरे सपनो में मैं खो जाती

तेरी बांहों में मैं सो जाती l

मेरे बालों में गजरा लगाना

मेरे माथे को चूम के जाना

तूने बादे सभी थे निभाए

बो दिन आज भी याद आये l

बढ़ चली है उमर

थम सी गयी है डगर

सपना सा लगता है अब

ये जिंदगी का सफर l

भाग्यशाली थी मैं

पाके, तुझ सा हमसफ़र l

तेरे लिए मन मेरा, आज भी मुस्काये 

बो दिन आज भी याद आये..........l

गर मौका मिला तो बता जायेंगे,

तेरे प्यार  के नगमे  गाएंगे,

तू  नहीं है अब, तो क्या हुआ

तेरी यादों के सहारे जीवन बिताएंगे l

गर तरस आ गया, खुदा को हम पर

तो  बहुत जल्दी तेरे पास आएंगे........l

तेरी यादों का समुन्दर मेरे जीवन में लहराए 

बो दिन आज  भी याद आये

बो दिन आज  भी याद आये.............l

एक मीठी याद...........l


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance