STORYMIRROR

sargam Bhatt

Inspirational

3  

sargam Bhatt

Inspirational

बिटिया रानी

बिटिया रानी

1 min
246

शायद तू मेरी जिंदगी का चमकता सितारा है,

तुझ सा मुझे कोई दूजा ना प्यारा है।


तू दिन रात मुझे सताती है,

तेरी मुस्कान बहुत भाती है।


प्यार से जब तू मम्मी कहती है,

मेरी मुस्कुराहट में भी मिश्री घुलती है।


ठुमक ठुमक कर जब तू चलती है,

पायल तेरी छम छम बजती है।


चांद को जब तू बुलाती है,

उसमें ही तू खो जाती है।


कितना मुझे सताती है, कितना रुलाती है,

दूर मुझसे जाती है, फिर वापस आ जाती है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational