STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

4  

Neerja Sharma

Inspirational

जीवन की पाठशाला

जीवन की पाठशाला

1 min
189

जिंदगी की पाठशाला में

पूरा जीवन चलते हैं एग्जाम

कभी पास कभी फेल 

ताउम्र मिलता रहता यही परिणाम ।

कर्मों का सब फेर है

हार जीत यहाँ हेर-फेर है।

जो हार से सीखा,वह जी गया ...

वरना , जीवन ढह गया।

दूसरों पर हँसना आसान होता है 

ताँक-झाँक कर आनंदित होते लोग

खुद को नहीं तराशा,दूसरों पर हँसते हैं।

जुबान की अब कीमत नहीं रही जनाब

लोगों को मुकरने कीआदत पड़ गई है।

शुक्र है टैक्नोलॉजी का..

कागजी कार्यवाही का...

ना की होती लिखत पढ़त तो...

जिंदगी तबाह हो गई होती ।

रिश्तों को संजोइए

सत्कर्म कीजिए

जुबान के पक्के बन

अपनों का विश्वास जीतिए।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational