STORYMIRROR

praveen ohdar

Inspirational

4  

praveen ohdar

Inspirational

मैं कवि

मैं कवि

1 min
254

मैं कवि हूँ , फूल की तरह

सौंदर्य और सुगंध

प्रतिपल

हवा में बिखेर रहा हूँ।

मुस्कुुुराते रहकर

दुनिया का दुख हर लेना

हमारा काम है। 

आज जबकि 

हवाओं में सब तरफ

जहर घोला जा रहा है

चांदनी का गला घोंटा जा रहा है।

मेरी प्रकृति में

जरा सा भी बदलाव नहीं आया

मैंने चंंद्रमा की तरह 

रात के अंंधेरे के विरुद्ध

युद्ध छेेेड़ रखा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational