शिक्षा से शिक्षित
शिक्षा से शिक्षित
अ से अलख जगाओ तुम,
सबके मन को भाओ तुम।
आ से आम बनकर इंसान,
शिक्षा पाकर बनो विद्वान,
इ से इमली जैसे खट्टे मीठे पल,
इनको जीना तुम एक-समान..।
ई से ईश्वर का तुम धरलो ध्यान ,
सब धर्मों में भाईचारे का ज्ञान ।
उ से उनका याद करो बलिदान,
जो देश की खातिर हुए कुर्बान।
ऊ से ऊँची- लम्बी भरो उड़ान ,
शिक्षित होकर बनाओ पहचान।
ए से एकत्रित हो बढ़ाओ शान,
कौशल विकास से बनो गुणवान।
ऐ से ऐश्वर्ययुक्त जीवन को जान,
मेहनत की पराकाष्ठा को मान।
ओ से ओखल से कभी ना हार,
जीवन संघर्ष ही असली श्रृंगार।
औ से औरत का करो सम्मान,
बेटा बेटी सब होते एक समान।
अं से अंग प्रत्यगं का अभ्यास,
योग प्राणायाम से मिले श्वास।
