Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Ekta Kocharrelan

Inspirational

4  

Ekta Kocharrelan

Inspirational

हो ----ली !!

हो ----ली !!

1 min
255



अपनेपन से रंगा हुआ,

भीनी खुशबू से सजा हुआ।

कितना प्यारा त्योहार ये होली!

भूले पल में अपना -पराया!!


हर और मस्ती का आलम छाया-

हो ----ली जो हो---ली !!!!!!!


ना कोई शिकवा ना करो शिकायत,

हर रंग कहे अपनी अहमियत।

नीला,पीला,आसमानी या सफेद-

देखो धुल गये मन के सारे भेद!!


हर और मस्ती का आलम छाया-

हो ----ली जो हो---ली !!!!!!!


ये रंग जीवन की बहुमूल्य धरोहर,

सुख -दु:ख का ज्यूं अद्भुत संगम।

इंद्रधनुषी रंग से ज्यूं जीवन में आये-

चलो सब मिलकर होली मनाएं।


हर और मस्ती का आलम छाया-

हो ----ली जो हो---ली !!!!!!!


धर्म राजनीति का भेद मिटाकर,

हर किसी को गले लगाकर!

हवाओं में खुशबू अपनेपन की लुटाएं-

चलो गुलाल लगा रंगमय हो जाएं।

गिले-शिकवे सब मन से मिटाएं।


हर और मस्ती का आलम छाया-

हो ----ली जो हो---ली !!!!!!!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational