STORYMIRROR

Ekta Kochar relan

Comedy

3  

Ekta Kochar relan

Comedy

मायके भेजने की सोच रहे पिया

मायके भेजने की सोच रहे पिया

1 min
216

मुझे मायके भेजने की सोच रहे तुम पिया

पर पछताओगे जब रहना होगा अकेले मिया

बात -बात में जो थाप लगाते हो इधर आओ

दो दिन में अस्थि पंजर ढीले होंगे याद करेगा जिया


तौलिया बिस्तर पर ही नज़र आयेगा तुम्हारा

मौजें ढूंढ -ढूंढ कर थकोगे पछताओगे यारा

अखबार संग नाश्ता भी कैसे तुम कर पाओगे

फिर सोचोगे भेज दिया अब तो ना बोलूं दुबारा


कितनी ही सखियां मैंने भी तो छोड़ दी जान लो तुम!

मेरे बिना हर पल रोओगे हो सके तो ये मान लो तुम!

बहुत दिखाते दी दादागिरी अपनी तुमने ससुराल में

हम भी हैं तैयार इक पन्ने पर नाम लिख दे दो तुम!!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Comedy