STORYMIRROR

Ekta Kochar relan

Inspirational

4  

Ekta Kochar relan

Inspirational

मनभावन होली

मनभावन होली

1 min
396

जब दिल का मैल सभी मिट जाएं।

जब ह्रदय सभी हर्षित हो जाएं।

तो समझो मनभावन होली है।

जब अंहकार दिल से मिट जाएं।


मुस्कान लब को भिगो जाएं।

तो समझो मनभावन होली है।

जब वैरभाव मन से मिट जाएं।

जाति धर्म से ऊपर उठ जाएं।


तो समझो मनभावन होली है।

उमंग उत्साह सभी मन भाएं।

प्रेम रंगों में रंगते जाएं।

तो समझो मनभावन होली है।


माथे पर शोभित तिलक लगाएं।

हर चेहरा गुलाबी हो जाएं।

तो समझो मनभावन होली है।

अभिमान दिलों से हट जाएं।


एकता के सूत्र में बंध जाएं।

तो समझो मनभावन होली है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational