STORYMIRROR

Sudesh Gautam

Inspirational

4  

Sudesh Gautam

Inspirational

जीवन

जीवन

1 min
272

जीवन इक सुन्दर मधुवन भी है।

जीवन जीवन भर की उलझन भी है ।।1।।

जीवन कांटों का कानन भी है ।

जीवन कभी बरसता सावन भी है।।2।।


जीवन एक समन्दर भी है ।

उठती डूबती लहरों का दंगल भी है।।3।।

जीवन सब कुछ पाना भी है ।

जीवन सब कुछ लुटाना भी है ।।4।।


जीवन भूलनाऔर भुलाना भी है ।

जीवन किसी पर मिट जाना भी है ।।5।।

जीवन सरस स्नेह सरिता भी है ।

जीवन पतझड़ सूखी लतिका भी है ।।6।।


जीवन शान्त सी आराधना भी है ।

जीवन मौन "ऊँ" साधना भी है।।7।।

जीवन के पहलू अनेक एक नहीं है।

जीवन जीना भी कोई खेल नहीं है।।8।।


जीवन- जीवन है कोई ठेलमठेल नहीं है।

एक से मिलना दो से कटना मेल नहीं है।।9।।

सोच समझ सम्भल के चल! रे "गौतम"।

जीवन-जीवन है लोहे की रेल नहीं है ।।10।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Sudesh Gautam

असर

असर

1 min पढ़ें

शैलजा

शैलजा

1 min पढ़ें

वो

वो

1 min पढ़ें

गज़ल

गज़ल

1 min पढ़ें

होगा

होगा

1 min पढ़ें

जीवन

जीवन

1 min पढ़ें

Similar hindi poem from Inspirational