STORYMIRROR

Ramchander Swami

Children

3  

Ramchander Swami

Children

बिटिया रानी

बिटिया रानी

1 min
210

मेरे घर की महारानी, मेरी प्यारी बिटिया रानी

नन्ही सी परी गोल-मटोल, सलोनी सी प्यारी बिटिया रानी

छोटी गुड़िया फूल सी, मेरी प्यारी प्यारी बिटिया रानी

मन की भोली दिल की सच्ची, मेरी प्यारी बिटिया रानी


तुतलाकर सबसे बातें करती, सबसे न्यारी मेरी बिटिया रानी

कोमल प्रसुमून सी, चंचल सलोनी मेरी प्यारी बिटिया रानी

ठुमक-ठुमक कर चलती नन्हे पैरों वाली मेरी बिटिया रानी

मम्मी की पकड़े उंगली, पूरे घर की दुनिया सारी बिटिया रानी

पापा की राज दुलारी, घर में सबसे सयानी मेरी प्यारी बिटिया रानी


भाइयों की अभिमानी, मन की स्वाभिमानी मेरी बिटिया रानी

कभी हँसती, कभी रूठती, सबको प्यार में बांधे रखती

मेरी प्यारी बिटिया रानी।। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children