वसंतोत्सव
वसंतोत्सव
1 min
240
वसंत पंचमी का यह त्यौहार
लाए जीवन में खुशियाँ अपार
वसंत ऋतु की होती शुरूआत
आ जाती फूलों पर नयी बहार
ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से
मिलता माँ शारदे का साथ
माँ शारदे की पूजा करकर
माँगू ज्ञानवान होने का वरदान
धारण करकर पीले वस्त्र मैं
बनाऊँ पीले रंग के पकवान
खेतों में लहलहाती पीली सरसों
रंग बिरंगी तितलियाँ भर्ती उड़ान
खिल उठती गेहूँ की बालियाँ
करते हैं प्रारम्भ हम नया काम
मिले सबको संगीत और वाणी अपार
मिले जिह्वा को शब्द शक्ति का भण्डार
मिले बच्चों को शिक्षा- दीक्षा
हो सबमें नयी चेतना का संचार!
