STORYMIRROR

Ramchander Swami

Inspirational

4  

Ramchander Swami

Inspirational

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी

1 min
566

नरेन्द्र मोदी जी स्वतंत्र भारत के एक साथ लोकसभा सांसद व प्रधानमंत्री चुने गए।

गुजराती परिवार में पैदा हुए अपने बल बूते पर देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच गए।


गुजरात सुधार के बाद मन में भारत सुधार का ख्याल आया।

भारत विश्व गुरु बने इस हेतु प्रधानमंत्री का पद अपनाया।


सरकारी तंत्र में अफसरशाही का भ्रष्टाचार मिटाया।

योजना आयोग हटाकर नीति आयोग बनाया।

नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर जब आसीन हुए।

सबसे पहले संसद के चौखट को माथा टेक कर छुए।


देश की जनता खातिर असंख्य सुधार लाए।

आदर्श ग्राम योजना व मेक इन इंडिया योजना लाए।

महिलाओं के लिए जन-धन व उज्ज्वला योजना लाए।

नमो गंगे के साथ स्वच्छ भारत के नियम बनाये।


सुरक्षा बिमा के साथ साथ उन्नत भारत अभियान चलाया।

सुकन्या समृद्धि के साथ उजाला योजना का प्रकाश फैलाया।

काला धन वापसी, विमुद्रीकरण हेतु नोट बंदी कार्य किया।

निर्धनों हेतु अटल पेंशन, चहुंमुखी विकास का काम किया।


अनेकों जन कल्याण की योजनाएं लागू की।

तीन तलाक़ से मुस्लिम महिलाओं को आजादी दी।

कश्मीर से धारा 370 व 35ए को हटाया।

इस फैसले को जनता ने सही ठहराया।


पुलवामा के शहिदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी।

सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान पर बड़ी कार्यवाही की।

देश की नीति को दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाया।

अपने अटल इरादे से भारत को फिर से विश्व गुरु बनाया।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational