बीता साल
बीता साल
इस साल ने हमे बहुत कुछ समझाया है
एक एक पल की कीमत को बताया है
जाता हुआ ये साल सपनो को तोड़ गया
जिंदगी के सफर में कितनो का साथ छूट गया
उम्मीदों को कुचलते हुए ए बढ़ता गया
ख्वाबों का करवा यूं ही चलता गया
आंसुओं की सौगात हमारी आंखों को दे गया
जाता हुआ साल आने वाले साल से कह गया
जो बीते हुए लम्हो ने हमको सताया है
उन लम्हों ने आने वाले लम्हों को बताया है
मजबूत नही है है बीते हुए लम्हों समझाया हैं
हर घडी हर पल इन लम्हों ने कमजोर बनाया है
जिंदगी के कैलेंडर पर आने वाले वक्त ने बताया है
अंक बदले पर किस्मत का लिखा न बदलवाया है
वही दौर से हमको गुजारना पड़ेगा
बुरे वक्त से अच्छे वक्त से निकलना पड़ेगा..
