STORYMIRROR

संजय असवाल "नूतन"

Abstract

4  

संजय असवाल "नूतन"

Abstract

भूल जाता हूं अक्सर

भूल जाता हूं अक्सर

1 min
488

भूल जाता हूं

मैं अक्सर

अपनी यादों को

अपने जहन से उतारने के बाद,

परेशान भी हो जाता हूं अक्सर,

शायद वक्त के साथ,

अब साथ छोड़ने लगी है 

मेरी यादाश्त भी

उन यादों की तरह,

जो वहीं पर हैं

जहां मैंने रखे थे,

पर वो खुद कुछ नहीं कहते

बस चुपचाप पड़े रहते हैं

मुझे निहारते रहते हैं,

और मैं इसी उधेड़ बुन में

बिखेर देता हूं

यादों की दराज से

हर भूली बिसरी यादों को

यहां वहां,

जिन्हें संवारने में मुझे

वर्षों लग गए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract