STORYMIRROR

Jhilmil Sitara

Inspirational

4  

Jhilmil Sitara

Inspirational

भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है

भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है

2 mins
493


"परिवार ही हमारा समाज और देश का आधार होता है

संस्कारों का, नैतिकता एवं सज्जनता का सार होता है

गर कर दे इंकार हर औरत रिश्वत की एक कौड़ी को भी

फिर गलत कमाकर लाने की होगी पुरूषों की हिम्मत नहीं


धर्मपत्नी बन कहे स्वामी से सरलता पूर्वक रहते हुए

नहीं चाहिए नौ लख्खा हार, ना बंगला ना मांगू मैं कार 

लाओ कमाकर ईमानदारी से जो भी उसी से चला लूंगी

गृहस्थी की खुशी - खुशी हर जिम्मेदारी मैं निभा लूंगी।


चलिए अब आगे बात करते हैं भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों की और जागरूकता की - 


" एक ईमानदार जब भ्रष्टाचारियों के बीच आता है

उसकी शराफ़त हर रिश्वतखोर को खटक जाता है

जी जान से उसकी ईमानदारी तोड़ने में लग जाते हैं

खुद को बदलने की जगह उसका ईमान गिराने में खुशी पाते हैं।


एक भी शरीफ़ इंसान अगर करे विरोध भ्रष्टाचारियों का

कर देते हैं जीना दुश्वार मिलकर ये रिश्वतखोर उसका

अपने काले कारनामे काले धन से ये ही छुपाते‌ हैं

काले करतूतों के रास्ते आने वालों पर तौहमत लगाते हैं


ना भ्रष्टाचार निवारण अधिनियमों का ना धाराओं का

ना नोट बंदी का हुआ इन घूसखोरों पर कोई असर 

टेबल के नीचे से कमाने का ये खोज ही लेते हैं अवसर

बेबसों का हिस्सा खाने में जरा भी छोड़ते नहीं कोई कसर।


ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहाँ ये पनपे ना हो बेहिसाब

हर किसी को खरीदने बेचने का आता है इनको हुनर

भूला बैठे हैं एक दिन इनकी भी दशा होगी खराब 

फिर मारे मारे फिरेंगे, मांगेगे भीख दौड़ेंगे खाने को जहर।


बच्चों के मीड - डे मील में मिलावट करने से नहीं डरते 

गरीब किसानों की आत्महत्या को करते हैं नज़र अंदाज़

बढ़ती बेरोजगारी पर बस पढ़ते हैं मजाकिया कसीदे ये

देश की अर्थव्यवस्था बिगाड़ने का इनको है जैसे नाज़।


अब बस बहुत हुआ हर हिन्दुस्तानी को जागना होगा

जो देखते हैं स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का सपना

जो चाहते हैं अपने अन्तर्मन से देश की उन्नति और प्रगति

होगा हर दुराचारी को पछाड़ आगे आकर नेतृत्व सम्भालना।


युवाओं को आकर आगे विकास की गति बढ़ाना होगा

लुट-खसोट की परम्परा से मातृभूमि को बचाना होगा

करना होगा अधिक से अधिक परिश्रम नवजवानों को

बनना होगा असहायों का सहारा, खो चुकी आश को जगाना होगा।


इंटरनेट बैंकिंग को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल में लाएं

कैश लैश बनाकर भ्रष्टाचारियों पर अंकुश अब लगाएं

जब भी कोई घूसखोर मांगे रिश्वत उसके खिलाफ जाएं

ना डरे, ना रहें चुपचाप भ्रष्टाचारी के विरुद्ध केस दर्ज कराएं।


मिडिया का हिस्सा बनकर नकाबपोशों को सामने लाएं

ना घबराएं धमकियों से, ना स्वयं को निस्सहाय बनाएं 

षड्यंत्र कर फंसाने वालों को उनके ही चक्रव्यूह में फंसाए

इतनी करे हम वफ़ादारी की एक भी भ्रष्टाचारी ना भाग पाए।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational