STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

"भरोसा अपने पर"

"भरोसा अपने पर"

1 min
282

अपने आप पर यहां तू भरोसा कर

लोगों ने बसाये, भीतर धोखे के शहर,

खुद के घर में पराया हुआ, आदमी हर

आज अपने ही साये कर देते बेक़दर


जिन अपनो को मानते जाने-जिगर

वो ही देते है, आज पीठ पीछे खंजर

अपने आप पर, यहां तू भरोसा कर

आज हवा में भी घुला हुआ है, जहर


जिनका साथ दिया है, तूने बुरे वक्त

वो ही देंगे, तुझे सबसे पहले ठोकर

यही है, इस जमाने की हकीकत

आदमी से बड़ा नहीं कोई चीटर


जानवर को यूँ ही देते, गालियां सदर

आदमी से बड़ा नहीं कोई जानवर

छोड़ देते, साये भी साथ शीशे का

जिसके पास नहीं है, कोई दौलत


अपने आप पर यहां तू भरोसा कर

खायेगा कभी न ज़माने में तू ठोकर

जगमग रोशनी देते है, वही दीपक

जिसमें खुद ही जलने का है, हुनर


जिसे भरोसा होता खुद के पैरों पर

वो आखरी मंजिल तक पहुंचता, नर

जिसके ख्वाबों में भले ही जान हो

जिसका निर्णय दूजो का गुलाम हो


डूब जाती दरिया में वो कश्तियां अक्सर

जिसे खुद से ज्यादा, भरोसा दूसरों पर

रखना अपने पर, तू बस विश्वास बराबर

एक दिन पायेगा, तू मोती खुद के भीतर।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational