STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Abstract Action Inspirational

4  

Kanchan Prabha

Abstract Action Inspirational

बहना का वीर भाई

बहना का वीर भाई

1 min
412

इस देश का जो भी वीर सिपाही है।

वो इस देश के हर बहना का भाई है।


दुश्मन की गोली जो सीने पर खाता है।

लड़ते लड़ते वह शहीद हो जाता है।


फिर भी दुश्मन को सीमा के अंदर आने की मनाही है।

वो इस देश के हर बहना का भाई है।


जब बहना राखी पर अपना प्यार लुटाती है,

तब सीमा पर हर वीरों की आँखे भर जाती है।


सैनिको ने अपने मातृभूमि की हमेशा सुरक्षा चाही है।

वो इस देश के हर बहना का भाई है।


माँ पिता के इज्जत का वो सरताज है।

बहना के हर खुशियों का एकमात्र ये राज है।


नील गगन से उतरा हुआ एक चमकता हुआ राही है।

वो इस देश के हर बहना का भाई है।


इस देश का जो भी वीर सिपाही है।

वो इस देश के हर बहना का भाई है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract