Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Veena rani Sayal

Abstract

4  

Veena rani Sayal

Abstract

भजन

भजन

1 min
437


तेरे रंग निराले पल -पल, तेरे रंग निराले 

 दुनिया के रखवाले सुन ले, दुनिया के रखवाले

 इक पल खुशियां दे दूजे पल, काहे को रुला दे

 तेरे रंग निराले पल -पल, तेरे रंग निराले


 सुन ले दाता, विश्व विधाता, सबको पालने वाले 

 तेरे दर पर शीश झुकाएं, तेरे चाहने वाले  

 इक पल खुशियां दे दूजे पल, काहे को रुला दे

 तेरे रंग निराले पल -पल, तेरे रंग निराले


 कृष्ण कन्हैया वृंदावन के, मुरली बजाने वाले

 गोपियों के संग रास रचा कर, मन को मोहने वाले

 इक पल खुशियां दे दूजे पल, काहे को रुला दे

 तेरे रंग निराले पल - पल, तेरे रंग निराले


 मिट्टी की काया में तुम ही, जीवन डालने वाले

 जन्म मरण है तेरी लीला, सब को संभालने वाले

 इक पल खुशियां दे दूजे पल, काहे को रुला दे

 तेरे रंग निराले पल - पल, तेरे रंग निराले


 हम तो हैं बस तेरे सहारे, सुन ले पालने वाले

 अब तो मुक्ति दे दो हमको, अपने में समा ले

 इक पल खुशियां दे दूजे पल, काहे को रुला दे

 तेरे रंग निराले पल - पल, तेरे रंग निराले। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract